——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सड़क कारोबारियों का होगा सत्यापन, सुरक्षा और स्थानीय व्यापारियों के हितों पर महापौर सख्त

रायपुर। मीनल चौबे ने राजधानी रायपुर में सड़क किनारे मेटाडोर और ठेलों के माध्यम से सामान बेचने वालों के पंजीकरण और भौतिक सत्यापन के निर्देश ज...




रायपुर। मीनल चौबे ने राजधानी रायपुर में सड़क किनारे मेटाडोर और ठेलों के माध्यम से सामान बेचने वालों के पंजीकरण और भौतिक सत्यापन के निर्देश जारी किए हैं। महापौर ने कहा कि शहर की सुरक्षा और स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा नगर निगम की पहली प्राथमिकता है।

महापौर ने नगर निगम के टाउन प्लानिंग विभाग को निर्देशित किया है कि राजधानी के प्रमुख बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में कारोबार करने वाले सड़क व्यवसायियों का सर्वे कर विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जाए। इसमें संचालकों का नाम, स्थायी पता, पहचान पत्र, वर्तमान निवास और व्यापार स्थल की जानकारी दर्ज की जाएगी।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि स्थानीय लोग मेहनत कर रोजी-रोटी कमा रहे हैं और उनसे किसी प्रकार की समस्या नहीं है, लेकिन बिना पहचान के शहर में आकर व्यापार करने वाले संदिग्ध और बाहरी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

टाउन प्लानिंग विभाग को वार्ड स्तर पर अभियान चलाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। बिना वैध पहचान पत्र और निगम रिकॉर्ड के पाए जाने वाले ठेलों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सड़क किनारे लगने वाले ठेलों से यातायात बाधित न हो।

महापौर ने पुलिस प्रशासन और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निगम प्रशासन को दें, ताकि शहर की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

No comments