——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण: मुख्यमंत्री साय

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' के तहत 'डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म' अभियान को लेकर ...




रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' के तहत 'डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म' अभियान को लेकर शनिवार को वर्चुअल बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय सहित प्रदेश के सांसद, विधायक, निगम-मंडल एवं आयोगों के अध्यक्ष तथा विधानसभा प्रभारी वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म संगठन को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से न केवल कार्यकर्ताओं बल्कि जनप्रतिनिधियों का भी डिजिटल और तकनीकी ज्ञान बढ़ेगा। साथ ही बूथ स्तर के नए एवं युवा कार्यकर्ताओं को घर बैठे पार्टी की विचारधारा, इतिहास और कार्यप्रणाली की जानकारी मिल सकेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण अभियान से कार्यकर्ताओं के आधुनिक ज्ञान में वृद्धि होगी और संगठन को हाईटेक बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से 28 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहने तथा कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण शीघ्र पूरा करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि यह अभियान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने सांसदों और विधायकों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

बैठक की शुरुआत में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रदेश प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह मंच कार्यकर्ताओं को वैचारिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक के तकनीकी सत्र में भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई ने 'सरल ऐप' के उपयोग और उसके माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण पूरा करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।

बैठक का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कमल गर्ग ने किया।

No comments