——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्तीसगढ़ में AIIA की स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री साय

नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में...



नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना का प्रस्ताव रखा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ औषधीय वनस्पतियों, प्राकृतिक संसाधनों और जनजातीय पारंपरिक औषधीय ज्ञान से समृद्ध राज्य है। ऐसे में यहां AIIA की स्थापना से आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अध्ययन एवं शोध के अवसर तथा मध्य भारत के लोगों को उन्नत आयुर्वेदिक उपचार का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट 2026 में घोषित तीन नए AIIA संस्थानों में से एक छत्तीसगढ़ को आवंटित करने का आग्रह किया। साथ ही बस्तर सहित राज्य में चल रहे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी केंद्रीय गृह मंत्री को दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के विकास प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

No comments