——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

इंदौर में ‘जहरीली कुल्फी’ का खेल बेनकाब! फर्श पर बन रहा था फ्रोजन डेजर्ट, बिना लाइसेंस चल रही फैक्ट्री सील

  Indore में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने धार रोड स्थित एक कुल्फी फैक्ट्री पर बड...

 



Indore में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने धार रोड स्थित एक कुल्फी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान फैक्ट्री बिना वैध लाइसेंस के संचालित होती मिली, जहां बेहद गंदगी भरे माहौल में कुल्फी और फ्रोजन डेजर्ट तैयार किए जा रहे थे।

फर्श पर रखे थे कुल्फी के सांचे

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को फैक्ट्री में चौंकाने वाली लापरवाही देखने को मिली। कर्मचारी बिना ग्लव्स और एप्रोन के काम कर रहे थे, जबकि कुल्फी के सांचे सीधे फर्श पर रखे हुए थे। साफ-सफाई की स्थिति इतनी खराब थी कि अधिकारियों ने मौके पर ही कड़ी नाराजगी जताई।

अधिकारियों के मुताबिक ऐसे हालात में तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थ उपभोक्ताओं की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।

8 सैंपल लैब भेजे गए

कार्रवाई के दौरान कुल्फी और फ्रोजन डेजर्ट के 8 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। विभाग का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद संबंधित संचालकों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर ही बंद कराई फैक्ट्री

खाद्य सुरक्षा विभाग ने फैक्ट्री का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। अधिकारियों ने साफ कहा कि बिना लाइसेंस और अस्वच्छ माहौल में खाद्य पदार्थ तैयार करना खाद्य सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है और ऐसे मामलों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शहरभर में जारी है अभियान

विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछले दो दिनों में शहर के अलग-अलग प्रतिष्ठानों से कुल 29 खाद्य नमूने लिए गए हैं। मिलावटखोरों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर शहर में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और मिठाई-डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

No comments