Balod जिले में भीषण गर्मी के बीच पानी की तलाश में गांव पहुंचे एक तेंदुए के कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया। करीब 4 साल उम्र का तेंदुआ कु...
Balod जिले में भीषण गर्मी के बीच पानी की तलाश में गांव पहुंचे एक तेंदुए के कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया। करीब 4 साल उम्र का तेंदुआ कुएं के अंदर मोटर पाइप के सहारे लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक तेंदुआ भोजन और पानी की तलाश में जगतरा गांव पहुंचा था। देर रात वह गांव के एक कुएं में गिर गया। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण पानी भरने पहुंचे तो उन्होंने कुएं के भीतर तेंदुए को पाइप से लटका देखा। यह नजारा देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने तुरंत दी वन विभाग को सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही Chhattisgarh Forest Department और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वन अमला तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी में जुटा हुआ है।
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
तेंदुए के कुएं में गिरने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस लोगों को कुएं से दूर रहने की समझाइश दे रही है। वन विभाग की टीम तेंदुए को बिना नुकसान पहुंचाए बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments