वाराणसी में भाजपा सांसद और अभिनेता Ravi Kishan ने शुक्रवार को Kashi Vishwanath Temple पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। पश्चिम ब...
वाराणसी में भाजपा सांसद और अभिनेता Ravi Kishan ने शुक्रवार को Kashi Vishwanath Temple पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद काशी पहुंचे रवि किशन का समर्थकों ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ जोरदार स्वागत किया।
मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने के बाद रवि किशन ने मीडिया से बातचीत में विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन की राजनीति को समर्थन दे रही है। पश्चिम बंगाल की जनता ने भी बदलाव के पक्ष में मतदान कर यह साफ कर दिया है कि तुष्टिकरण और भय की राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकती।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और जनता लगातार भाजपा की नीतियों पर भरोसा जता रही है।
“कुछ दल सिर्फ भ्रम फैलाने में लगे”
विपक्ष पर हमला बोलते हुए रवि किशन ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां केवल लोगों को बांटने और भ्रम फैलाने का काम कर रही हैं, लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न कोई स्पष्ट नीति है और न ही विकास का कोई विजन।
भाजपा सांसद ने कहा कि चुनाव परिणामों के जरिए जनता ने ऐसे दलों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार लगातार जनहित और विकास के मुद्दों पर काम कर रही है और यही कारण है कि जनता का समर्थन पार्टी के साथ बना हुआ है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments