देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे प...
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
12 किमी रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
मंदिर दर्शन के बाद प्रधानमंत्री करीब 12 किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए कैंट क्षेत्र स्थित सभा स्थल तक पहुंचे। इस दौरान सड़क किनारे हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। “भारत माता की जय” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। युवा, महिलाएं और आमजन प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्साहित नजर आए।
प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जनसमर्थन और उत्साह को देखकर वे काफी प्रसन्न दिखाई दिए।
‘देवभूमि से मिलती है विशेष ऊर्जा’
अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उन्हें हमेशा विशेष ऊर्जा मिलती है। यहां के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें देश के विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है।
उन्होंने रोड शो में उमड़ी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि जनता के अभिवादन के कारण उनका काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ा, जिससे सभा स्थल तक पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया। इसके लिए उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से क्षमा भी मांगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक रोड शो न केवल इकोनॉमिक कॉरिडोर के महत्व को दर्शाता है, बल्कि उत्तराखंड की जनता और उनके बीच गहरे जुड़ाव को भी प्रदर्शित करता है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments