——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

इंदौर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: CM मोहन यादव बोले- 33% आरक्षण से महिलाओं को मिलेगा नया अधिकार और ताकत

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेत...



भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है।

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक संकल्प लिया है। उन्होंने इसे 21वीं सदी का सबसे बड़ा निर्णय बताया और कहा कि इससे महिलाओं का तेजी से सशक्तिकरण होगा।

तीन तलाक और राम मंदिर का भी किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करते हुए मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया। साथ ही अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण भी ऐतिहासिक कदम है।

इतिहास की वीरांगनाओं को किया नमन
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अहिल्याबाई होल्कर, पन्ना धाय और रानी दुर्गावती जैसी महान नारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका जीवन त्याग, साहस और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने यशोदा मैया के वात्सल्य और बलिदान का उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

विपक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कई मुद्दों पर समाज को बांटने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि आज का भारत तेजी से बदल रहा है और सरकार महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर प्रतिबद्ध है।

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहीं महिलाओं ने मंच साझा कर अपनी भागीदारी दी। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया और उनके कार्यों की सराहना की।

विधायक मालिनी गौड़ ने भी कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से देश की बेटियों को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का नया अवसर मिलेगा।

No comments