लखनऊ। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। ...
लखनऊ। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग बाबा साहब के विचारों के खिलाफ हैं और गरीबों, दलितों व वंचितों के अधिकारों को छीनने का काम करते हैं, उनका समर्थन नहीं किया जाना चाहिए।
सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और खुद को पहले और आखिरी रूप से भारतीय बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने बाबा साहब से जुड़े ‘पंचतीर्थ’ का विकास नहीं किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन स्थलों का निर्माण और विकास हुआ।
‘दलितों के हक पर किसने डाका डाला?’
विपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि आज जो लोग आंसू बहा रहे हैं, वही पहले दलितों और गरीबों के अधिकारों का हनन करते थे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर दलितों के हक पर डाका किसने डाला? सपा सरकार के कार्यकाल में वंचित वर्गों का शोषण हुआ और गरीबों को मिलने वाले पट्टों में भी गड़बड़ी की गई।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कभी बाबा साहब को उचित सम्मान नहीं दिया और उन्हें भारत रत्न तक नहीं दिया गया।
कार्यक्रम में क्या हुआ खास
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और ‘भारत भाग्य विधाता’ स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही, प्रदेश के 75 जिलों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्तियों के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए योजना का शुभारंभ भी किया।
सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहब का पूरा जीवन सामाजिक समरसता, न्याय और समानता के मूल्यों को स्थापित करने के लिए समर्पित रहा और उनके आदर्श ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिशा में मार्गदर्शक हैं।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments