रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत नगर निगम की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में जोन-5 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डंगनिया बा...
रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत नगर निगम की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में जोन-5 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डंगनिया बाजार में औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में जोन-5 कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा और स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू की टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान बाजार की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया और जनशिकायत का त्वरित समाधान किया गया।
कार्रवाई के दौरान फेरी वाले दुकानदारों से करीब साढ़े 3 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों से कुल 1000 रुपए का जुर्माना वसूला गया और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने की कड़ी चेतावनी दी गई।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता दीदियों ने बाजार में जनजागरूकता अभियान भी चलाया। उन्होंने फेरी दुकानदारों और सब्जी व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तुरंत बंद करने और इसके स्थान पर कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग करने की हिदायत दी।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments