——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

“सीलबंदी का डर, निगम की सख्ती असरदार” कार्रवाई होते ही जोन 1 और जोन 7 में बड़े बकायेदारों ने मौके पर ही भरा 17 लाख से ज्यादा बकाया

रायपुर। नगर निगम की सख्त कार्रवाई का असर अब साफ नजर आने लगा है। सीलबंदी और नल विच्छेदन की कार्रवाई के दौरान बड़े बकायेदार तत्काल बकाया जमा क...




रायपुर। नगर निगम की सख्त कार्रवाई का असर अब साफ नजर आने लगा है। सीलबंदी और नल विच्छेदन की कार्रवाई के दौरान बड़े बकायेदार तत्काल बकाया जमा करने को मजबूर हो रहे हैं। शनिवार को जोन-1 और जोन-7 में हुई कार्रवाई के दौरान कुल मिलाकर 17 लाख रुपए से अधिक की वसूली मौके पर ही की गई।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जोन-1 राजस्व विभाग ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ सीलबंदी और आवासीय क्षेत्रों में नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। इस दौरान 10 बड़े बकायेदारों ने कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल 3,90,558 रुपए का भुगतान कर दिया।

इस कार्रवाई में अपर आयुक्त राजस्व कृष्णा खटीक, उपायुक्त जागृति साहू और जोन-1 कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशन में राजस्व टीम ने सभी वार्डों में अभियान चलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकाया वसूली की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

वहीं, जोन-7 में भी निगम की कार्रवाई का बड़ा असर देखने को मिला। वार्ड-22 में वर्ष 2018-19 से 13,24,747 रुपए के बकायेदार छत्तीसगढ़ तकनीकी विद्यापीठ पर सीलबंदी की कार्रवाई की गई। कार्रवाई होते ही संस्थान की ओर से श्रीमती प्रज्ञा निर्वाणी ने मौके पर ही पूरा बकाया धनादेश के माध्यम से जमा कर दिया।

भुगतान मिलते ही निगम आयुक्त के निर्देश पर संबंधित परिसर की सील तत्काल खोल दी गई।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि लगातार सख्ती और मौके पर कार्रवाई के कारण बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है और वसूली में तेजी आई है। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे, ताकि राजस्व वसूली लक्ष्य को समय पर पूरा किया जा सके।

No comments