रायपुर, 10 अप्रैल 2026। राजधानी में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रायपुर पुलिस ने गुरुवार शाम से देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। क...
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। राजधानी में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रायपुर पुलिस ने गुरुवार शाम से देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली डिवीजन के अंतर्गत कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा और गंज थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान में अड्डेबाजी, नशाखोरी और वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।
डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान शराब भट्ठियों के आसपास, सुनसान इलाकों और संदिग्ध ठिकानों पर विशेष निगरानी रखी गई। जांच के दौरान अड्डेबाजी और नशाखोरी में लिप्त 8 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जिन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इनमें से 7 आरोपियों को जेल वारंट जारी कर केंद्रीय जेल भेज दिया गया।
इसके साथ ही मौदहापारा और गंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। डिवीजन में कुल 8 जमानतीय वारंट और 7 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए।
इसी दौरान थाना गंज पुलिस ने तेलघानी नाका चौक के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से अवैध धारदार स्टील का चाकू बरामद हुआ। आरोपी राज नायक उर्फ माया, निवासी उरला के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भी सघन जांच की गई। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments