——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

“सेजबहार लूट कांड का खुलासा: 2 आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल”

रायपुर, 11 अप्रैल 2026। राजधानी में सनसनीखेज सेजबहार लूट कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 आरोपियों सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, ज...




रायपुर, 11 अप्रैल 2026। राजधानी में सनसनीखेज सेजबहार लूट कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 आरोपियों सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। आरोपियों ने देर रात सुनसान इलाके में वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देश पर गठित टीम ने थाना मुजगहन, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की।

घटना 8 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे की है, जब प्रार्थी भूषण साहू अपनी दो भांजियों और साथी के साथ बाइक से जा रहे थे। सेजबहार स्थित शुभम ऑटो पार्ट्स के पास दो मोटरसाइकिलों में सवार 5 बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की, चाकू से धमकाया और मोबाइल, चैन, ताबीज व बाइक लूटकर फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता भी की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुख्य आरोपी चेतन नामदेव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना कबूल किया, जिसके बाद नितिन ध्रुव और 3 नाबालिगों को भी पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन, चाकू, डंडा और लूटा गया सामान बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना मुजगहन में बीएनएस की धारा 310(2), 74 और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी चेतन नामदेव और एक नाबालिग पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

रायपुर पुलिस ने कहा है कि शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

No comments