——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

“अब प्लास्टिक नहीं, थैला साथ लाना जरूरी” रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ निगम का सख्त अभियान, व्यापारियों को चेतावनी

रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत राजधानी रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने सख्ती तेज कर दी ...




रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत राजधानी रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने सख्ती तेज कर दी है। नगर निगम जोन-3 स्वास्थ्य विभाग ने शंकर नगर क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर व्यापारियों को प्लास्टिक के उपयोग पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए।

यह अभियान नगर निगम अपील समिति के सदस्य एवं शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद राजेश गुप्ता के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान शंकर नगर चौपाटी और मुख्य मार्ग के बाजारों व व्यवसायिक परिसरों में जाकर दुकानदारों को जागरूक किया गया।

नगर निगम की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में जोन-3 के स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार तांडी, स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता दीदियां और रामकी कंपनी के सुपरवाइजर भी शामिल रहे।

अभियान के दौरान व्यापारियों को बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण और जनस्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा है। उन्हें सख्त निर्देश दिए गए कि वे पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह बंद करें और इसके स्थान पर कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल करें।

नगर निगम ने दुकानदारों को अपनी दुकानों में तुरंत एक संदेश टैग लगाने को कहा है—
“जो भी ग्राहक आएंगे, अपना थैला साथ में लेकर आएंगे।”

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे चलकर जुर्माना और कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना और स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करना है।

No comments