——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

स्कूलों के पास पान दुकानों पर कार्रवाई की चेतावनी

रायपुर। नगर निगम जोन-10 के अमलीडीह और पुरैना क्षेत्र में शासकीय स्कूलों के आसपास संचालित पान दुकानों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नगर नि...




रायपुर। नगर निगम जोन-10 के अमलीडीह और पुरैना क्षेत्र में शासकीय स्कूलों के आसपास संचालित पान दुकानों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नगर निवेश विभाग की उड़नदस्ता टीम ने औचक निरीक्षण कर लगभग 22 पान दुकानों के संचालकों को स्कूलों से 200 मीटर के दायरे से अपनी दुकानें तुरंत हटाने के निर्देश दिए।


यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश तथा नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को कोटपा एक्ट के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई।


कार्रवाई जोन-10 के जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। इस दौरान कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता योगेश यदु, उपअभियंता राहुल सहित नगर निवेश विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments