रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा शासकीय मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में नारी शक्ति सम्मान समारोह ...
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा शासकीय मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों, महिला हितग्राहियों और स्वसहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर अरुण साव ने कहा कि महिलाएं ईश्वर की अनुपम कृति हैं और उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और काबिलियत से हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। उन्होंने नगरीय निकायों में हर महीने स्वच्छता के आकलन के लिए छत्तीसगढ़ स्वच्छता लीग की शुरुआत की और स्वच्छता दीदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 14 मार्च से 15 दिनों के विशेष शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
समारोह में प्रदेशभर से आई स्वच्छता दीदियां, महिला हितग्राही और स्वसहायता समूहों की महिलाएं उत्साह के साथ शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान लोक गायिका गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर के फाग गीतों पर महिलाओं ने झूमकर आनंद लिया।
कार्यक्रम में रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने कहा कि शहर और प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर जो पहचान मिलती है, उसमें स्वच्छता से जुड़ी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने कहा कि स्वच्छता, प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में महिलाओं का बड़ा योगदान है।
समारोह में बिलासपुर, कुम्हारी, बिल्हा, अंबिकापुर, विश्रामपुर और पाटन की स्वच्छता दीदियों सहित कई महिला हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम स्वनिधि योजना से जुड़ी हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि के चेक भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, सूडा के सीईओ शशांक पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments