——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

यूपीएससी में सफल वैभवी अग्रवाल का ऑक्सीजोन में सम्मान

रायपुर। यूपीएससी परीक्षा 2025 में सफलता हासिल करने वाली रायपुर निवासी सुश्री वैभवी अग्रवाल का मंगलवार को ऑक्सीजोन उद्यान परिसर में सम्मान कि...




रायपुर। यूपीएससी परीक्षा 2025 में सफलता हासिल करने वाली रायपुर निवासी सुश्री वैभवी अग्रवाल का मंगलवार को ऑक्सीजोन उद्यान परिसर में सम्मान किया गया। रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के आयोजन में नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और रायपुर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि विजय अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी।


इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे ने कहा कि वैभवी अग्रवाल की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि रायपुर शहर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए और अधिक मेहनत करेंगे।


कार्यक्रम में रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के अध्यक्ष रमेश कुमार अग्रवाल और सचिव के.के. अग्रवाल ने बताया कि सोसायटी द्वारा पिछले चार वर्षों से ऑक्सीजोन उद्यान परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। अतिथियों ने इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन की सराहना की।

No comments