रायपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुरदा रोड मंडल अंतर्गत पुरी रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के चलते मार्च, अप्रैल एवं मई 2026 के दौरान...
रायपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुरदा रोड मंडल अंतर्गत पुरी रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के चलते मार्च, अप्रैल एवं मई 2026 के दौरान कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा कुछ ट्रेनों को गंतव्य स्टेशन पुरी से पहले ही समाप्त तथा प्रारंभ किया जाएगा।
रेलवे से जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 12146 पुरी–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में साक्षी गोपाल स्टेशन से प्रारंभ होगी, जबकि 12145 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–पुरी एक्सप्रेस साक्षी गोपाल स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
इसी प्रकार गांधीधाम–पुरी एवं पुरी–गांधीधाम एक्सप्रेस (12993/12994 एवं 22973/22974), वलसाड–पुरी एवं पुरी–वलसाड एक्सप्रेस (22909/22910) को भी निर्धारित तिथियों में साक्षी गोपाल स्टेशन से संचालित अथवा वहीं समाप्त किया जाएगा।
वहीं इंदौर–पुरी एक्सप्रेस (20917) तथा श्रीगंगानगर–पुरी एक्सप्रेस (20471) बीरपुरुषोतमपुर स्टेशन पर समाप्त होंगी। इसके विपरीत पुरी–इंदौर एक्सप्रेस (20918) एवं पुरी–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (20472) बीरपुरुषोतमपुर स्टेशन से प्रारंभ की जाएंगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) के माध्यम से ट्रेनों की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करने की अपील की है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments