——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

यार्ड पुनर्निर्माण कार्य से स्वर्णजयंती एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित

रायपुर। दक्षिण मध्य रेलवे के रायनापाडु रेलवे स्टेशन में यार्ड के पुनर्निर्माण कार्य के चलते सुरक्षा संबंधी प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) ...



रायपुर। दक्षिण मध्य रेलवे के रायनापाडु रेलवे स्टेशन में यार्ड के पुनर्निर्माण कार्य के चलते सुरक्षा संबंधी प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किए जाएंगे। इसके कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

रेलवे प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 मई 2026 को विशाखापट्टनम से चलने वाली ट्रेन संख्या 12803 विशाखापट्टनम–निजामुद्दीन स्वर्णजयंती एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग विजयवाड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सिंगापुरम रोड–लखोली–दुर्ग–नागपुर होकर संचालित की जाएगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण इस गाड़ी का दुव्वाडा, सामलकोट, राजमंड्री, ताडेपल्लीगुडेम एवं एलुरु रेलवे स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा पूर्व नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) के माध्यम से ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करने की अपील की है।

No comments