——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

इवनिंग वॉक पर निकली महिला से चैन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जेल से छूटने के बाद फिर ...




रायपुर। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जेल से छूटने के बाद फिर से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाल्फोर्ट सिटी क्षेत्र में रहने वाली महिला इवनिंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान एक युवक अचानक आया और उसके गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गया। मामले की शिकायत पर थाना पुरानी बस्ती में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन संदीप कुमार पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसीपी देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी शीलादित्य सिंह की टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक घटना स्थल के आसपास घूमते तथा वारदात के बाद रिंग रोड की ओर भागकर ऑटो ई-रिक्शा से फरार होते दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी रितेश नेताम (21 वर्ष) निवासी कचना बीएसयूपी कॉलोनी खमरहडीह रायपुर के कब्जे से 14.8 ग्राम वजनी सोने की चैन बरामद की गई। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार रितेश नेताम आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ तेलीबांधा, सिविल लाइन तथा माना थाना में चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक मामलों के कई प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं।

कार्रवाई में थाना प्रभारी शीलादित्य सिंह, एएसआई तुलसीराम साहू, आरक्षक सुनील शुक्ला एवं गजेंद्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments