रायपुर। अभनपुर थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से ...
रायपुर। अभनपुर थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि औद्योगिक क्षेत्र अभनपुर स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सेवाराम मेहर (48 वर्ष) निवासी ग्राम बेलर, थाना अभनपुर जिला रायपुर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी द्वारा ओवरब्रिज के नीचे छिपाकर रखे काले बैग से 35 पौवा देशी मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर तथा कीमत लगभग 3,500 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 70/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments