रायपुर। भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम ने पश्चिम बंगाल में आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपम...
रायपुर। भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम ने पश्चिम बंगाल में आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया, जो संवैधानिक मर्यादाओं के विपरीत है।
टेकाम ने कहा कि राष्ट्रपति के राज्य दौरे के दौरान मुख्यमंत्री या किसी वरिष्ठ मंत्री का स्वागत के लिए उपस्थित न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल को अंतिम समय में बदलने पर भी सवाल उठाते हुए इसे आदिवासी समाज का अनादर बताया और ममता बनर्जी से सार्वजनिक माफी की मांग की।
प्रेस वार्ता की शुरुआत में आदिवासी स्वास्थ्य परम्पराएँ एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने भी इस मुद्दे पर ममता सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का अपमान देश के आदिवासी समाज और महिलाओं का अपमान है।
मरकाम ने बताया कि इस घटना के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा 11 मार्च तक देशभर के जिलों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराएगा।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments