रायपुर। माय भारत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में पुरानी छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य स्तरीय “विकसित भारत युवा संसद 2026”...
रायपुर। माय भारत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में पुरानी छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य स्तरीय “विकसित भारत युवा संसद 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और राष्ट्रीय नीतियों पर शोध-आधारित चर्चा को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री बाबा खुशवंत साहेब ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के तथ्यपरक और शोध आधारित विचार नीति निर्माण को नई दिशा दे रहे हैं और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
प्रतियोगिता में बिलासपुर की आरती कुमारी ने प्रथम, गरियाबंद की हर्षिता यादव ने द्वितीय और दुर्ग के दीपांशु नेताम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 150 से अधिक माय भारत स्वयंसेवकों और युवाओं ने भाग लिया।
प्रतिभागियों ने केंद्रीय बजट 2026, कौशल विकास, रोजगार के अवसर और लोकतांत्रिक मूल्यों जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। चयनित प्रतिभागी अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments