——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

होली को लेकर नॉर्थ जोन में शांति समिति की बैठक

रायपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस द्वारा नॉर्थ जोन क्षेत्र में शांति समिति की बैठ...




रायपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस द्वारा नॉर्थ जोन क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देशन में रविवार को आयोजित हुई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा सहित क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को लेकर चर्चा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुंडा, निगरानी बदमाशों तथा चाकूबाजी और उत्पात करने वाले आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ फिक्स प्वाइंट ड्यूटी भी लगाई गई है।

बैठक में स्थानीय नागरिकों से पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने और त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments