——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

उत्कृष्ट कार्य पर 26 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानि...




रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में विगत एक माह के कार्यों की समीक्षा के बाद यह सम्मान प्रदान किया गया।

समीक्षा के दौरान ई-चालान, अपहरण, चोरी, नकबजनी, नारकोटिक एक्ट एवं आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिस कर्मियों का चयन किया गया।

सम्मानित होने वालों में 2 निरीक्षक, 1 सहायक उपनिरीक्षक, 6 प्रधान आरक्षक, 15 आरक्षक तथा 2 महिला आरक्षक सहित कुल 26 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर, डीसीपी क्राइम एंड साइबर स्मृतिक राजनाला, डीसीपी वेस्ट जोन संदीप कुमार पटेल, डीसीपी ट्रैफिक विकास कुमार सहित कमिश्नरेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments