——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रंगों में प्रेम और सौहार्द का संदेश देती है होली : लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने होली पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हो...



रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने होली पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, जो समाज में सकारात्मकता और आपसी विश्वास को मजबूत करता है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि लोगों को भेदभाव मिटाकर एकता के सूत्र में बांधने का अवसर भी है। यह पर्व जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और उल्लास का संचार करता है।

मंत्री राजवाड़े ने प्रदेशवासियों से अपील की कि होली मनाते समय प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, जल संरक्षण का ध्यान रखें तथा पर्यावरण की स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

No comments