——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

डीआरएम कप क्रिकेट: सुपर ओवर में ऑपरेटिंग टीम बनी चैंपियन

रायपुर, 15 मार्च 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेल खेल संघ, रायपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट का 23वाँ डीआरएम कप 2026 उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न ह...



रायपुर, 15 मार्च 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेल खेल संघ, रायपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट का 23वाँ डीआरएम कप 2026 उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सेकरसा मैदान में हुए फाइनल मुकाबले में ऑपरेटिंग टीम ने वैगन रिपेयरिंग शॉप (डब्ल्यूआरएस) को रोमांचक सुपर ओवर में हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक दयानंद रहे, जबकि मुख्य कारखाना प्रबंधक भंडारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वरिष्ठ मंडल क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

फाइनल में टॉस जीतकर डब्ल्यूआरएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 9 विकेट पर 81 रन बनाए। टीम की ओर से रूद्र मूर्ति ने 29 और के. साई कुमार ने 21 रन बनाए। ऑपरेटिंग की तरफ से ओमप्रकाश सिंह ने 3 विकेट और श्रीनू ने 2 विकेट हासिल किए।

82 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑपरेटिंग टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन डब्ल्यूआरएस की शानदार गेंदबाजी से मुकाबला टाई हो गया। अंतिम ओवर में अम्बिकेश गिरि की सधी गेंदबाजी के सामने ऑपरेटिंग टीम 10 रन नहीं बना सकी।

सुपर ओवर में ऑपरेटिंग के टिकेंद्र और हेमंत ने एक छक्का और एक चौका लगाकर 11 रन बनाए। जवाब में डब्ल्यूआरएस की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और ऑपरेटिंग टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया।

टूर्नामेंट में तीसरा स्थान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम को मिला।

पुरस्कार विजेता

  • मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर: ओमप्रकाश सिंह
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व सर्वाधिक छक्के: एन. के. महाना (आरपीएफ)
  • सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: ओम प्रकाश (ट्रैक मशीन)
  • बेस्ट इमरजिंग प्लेयर: उदित नारायण
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: डोमेश साहू (ट्रैक मशीन)

महिला दिवस के अवसर पर आयोजित प्रथम महिला डीआरएम कप 2026 में मेकैनिकल टीम ने इलेक्ट्रिक लोको शेड भिलाई को हराकर खिताब जीता। कुमारी पंकज सांगवान को विमेन ऑफ द फाइनल और विमेन ऑफ द सीरीज चुना गया।

समारोह में अखिल रेल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली जोन की हैंडबॉल टीम और देहरादून में आयोजित अखिल रेल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई, जिससे पूरा सेकरसा मैदान उत्साह और उल्लास से गूंज उठा।

No comments