रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनाभट्ठी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के जीर्णोद्धारित नए भवन का लोकार्पण रविवार को रायपुर...
रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनाभट्ठी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के जीर्णोद्धारित नए भवन का लोकार्पण रविवार को रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया। इस अवसर पर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, एमआईसी सदस्य महेन्द्र खोडियार और पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मोहन एंटी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-2 के अंतर्गत रमण मंदिर वार्ड क्रमांक-14 स्थित चुनाभट्ठी में सर्वशिक्षा अभियान के तहत करीब 9 लाख रुपये की लागत से शासकीय प्राथमिक शाला भवन का जीर्णोद्धार कर इसे नया स्वरूप दिया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय और कार्यपालन अभियंता पी. डी. धृतलहरे भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुरंदर मिश्रा ने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां मिडिल स्कूल प्रारंभ करने और एक अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये का स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने विद्यालय के नए भवन को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments