——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नेतन्याहू की हत्या की अफवाह पर इजराइल का बयान: PM सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैल रही खबरें फेक

Benjamin Netanyahu की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच इजराइल सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। इजरायली प्रधानमंत्री कार्या...



Benjamin Netanyahu की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच इजराइल सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी हत्या या देश छोड़ने की खबरें पूरी तरह फर्जी हैं।

दरअसल Iran के साथ चल रहे तनाव के बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि युद्ध के दौरान नेतन्याहू की हत्या हो गई या वह देश छोड़कर Germany भाग गए हैं। इन दावों के बाद इजरायली पीएमओ ने तुर्की की समाचार एजेंसी Anadolu Agency को बताया कि ऐसी सभी खबरें फर्जी हैं और प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं।

वीडियो से शुरू हुई अफवाह

नेतन्याहू को लेकर अफवाहों की शुरुआत 13 मार्च को उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए एक वीडियो के बाद हुई। उस समय कई दिनों तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आने के कारण लोगों में पहले से ही चर्चाएं चल रही थीं।

वीडियो में एक जगह उनके दाहिने हाथ में पांच की जगह छह उंगलियां दिखाई देने का दावा किया गया, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने इसे एआई या डीपफेक वीडियो बताया। कई लोगों ने बिना किसी पुष्टि के यह तक कहना शुरू कर दिया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति असली नेतन्याहू नहीं है।

AI या डीपफेक पर भी उठा सवाल

वीडियो के उस हिस्से को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ, जहां पोडियम की ओर इशारा करते समय उनके हाथ में छह उंगलियां दिखाई देने का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ। हालांकि बाद में जांच में बताया गया कि वीडियो असली है और इसे इजरायली सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया है।

इजराइल से बातचीत को तैयार लेबनान

इसी बीच Lebanon ने भी बड़ा संकेत दिया है। लेबनान ने इजराइल से सीधे बातचीत की इच्छा जताई है। दोनों देश दशकों से आधिकारिक रूप से युद्ध की स्थिति में हैं, इसलिए इसे एक अहम कूटनीतिक पहल माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक France दोनों देशों के बीच तनाव कम कराने की कोशिश कर रहा है और इस प्रक्रिया में United States को भी शामिल करने की योजना है, ताकि क्षेत्र में जारी संघर्ष को खत्म करने का रास्ता निकाला जा सके।

No comments