——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

याकूब खान ने वैदिक रीति से अपनाया सनातन धर्म, कृष्ण भक्ति को बताया जीवन का मार्ग

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित महादेवगढ़ मंदिर में गुरुवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जहां 41 वर्षीय याकूब खान ने सनातन धर्म अपनाते हुए...




खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित महादेवगढ़ मंदिर में गुरुवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जहां 41 वर्षीय याकूब खान ने सनातन धर्म अपनाते हुए ‘घर वापसी’ की। हिंदू नववर्ष के मौके पर वैदिक मंत्रों और विधि-विधान के साथ यह प्रक्रिया पूरी कराई गई।


याकूब खान नगर निगम में चालक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही भगवान कृष्ण के प्रति उनकी गहरी आस्था रही है। उनका कहना है कि कृष्ण भक्ति ने हमेशा उनके जीवन को दिशा दी और अब वे पूरी तरह से अपने जीवन को भगवान के चरणों में समर्पित करना चाहते हैं।


मंदिर के संचालक अशोक पालीवाल के अनुसार, याकूब ने स्वयं मंदिर पहुंचकर अपनी इच्छा जताई थी। इसके बाद मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर वैदिक रीति से उनका धर्म परिवर्तन कराया गया। उन्होंने बताया कि महादेवगढ़ मंदिर सभी के लिए खुला है और यहां अब तक 30 से अधिक लोग ‘घर वापसी’ कर चुके हैं।


इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं मंदिर प्रबंधन इसे आस्था और व्यक्तिगत निर्णय का विषय बता रहा है।

No comments