——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र पर सीएम धामी का संदेश: नारी शक्ति का प्रतीक है ये पर्व, सुख-समृद्धि की कामना

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर 2083 और चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस पर विधि-विधान से हवन-पूजन किया...




देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर 2083 और चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस पर विधि-विधान से हवन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।



मुख्यमंत्री ने मां आदिशक्ति भगवती और देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए इसे शक्ति उपासना का पावन पर्व बताया।


धामी ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है और समाज में नारी के महत्व एवं सामर्थ्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है और सभी को महिलाओं के सम्मान का संकल्प लेना चाहिए।


उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पौराणिक ग्रंथों में चैत्र नवरात्र को विशेष महत्व दिया गया है। यह पर्व आत्म शुद्धि और सद्प्रवृत्ति का आधार माना जाता है। मां दुर्गा की आराधना से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नवरात्रि के दौरान प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पावन अवसर पर शुभ संकल्प लेकर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए आगे बढ़ें।


धामी ने कामना की कि यह नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

No comments