——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महोबा बाजार–टाटीबंध मार्ग पर अतिक्रमण हटाया

रायपुर। नगर निगम जोन-8 क्षेत्र में महोबा बाजार चौक से टाटीबंध चौक और बिलासपुर मुख्य मार्ग तक अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौ...




रायपुर। नगर निगम जोन-8 क्षेत्र में महोबा बाजार चौक से टाटीबंध चौक और बिलासपुर मुख्य मार्ग तक अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 30 अवैध ठेले और गुमटियां हटाई गईं, वहीं टीन और तिरपाल से बनाई गई करीब 15 दुकानों को तोड़ा गया।


यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में की गई। अभियान में कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, अनुराग पाटकर, उप अभियंता लोचन चौहान, अबरार खान, नगर निवेश विभाग की टीम, प्रहरी दल और पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।


नगर निगम की टीम ने वार्ड क्रमांक-21 शहीद भगत सिंह वार्ड और वार्ड क्रमांक-1 वीर सावरकर नगर क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए गए अवैध ठेलों, गुमटियों और अस्थायी दुकानों को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया।

No comments