भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र में “जीरो एक्सीडेंट, जीरो ब्रेकडाउन” विषय पर प्रदर्शन संवर्धन कार्यशाला...
भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र में “जीरो एक्सीडेंट, जीरो ब्रेकडाउन” विषय पर प्रदर्शन संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई। मानव संसाधन विकास केंद्र में आयोजित इस कार्यशाला में ओर हैंडलिंग प्लांट के कार्यपालक, गैर-कार्यपालक और संविदा कर्मचारियों के साथ सिंटर प्लांट–3 के अधिकारियों ने भी भाग लिया।
कार्यशाला का उद्देश्य व्यवहार आधारित सुरक्षा पद्धतियों को बढ़ावा देना और संयंत्र में मजबूत सुरक्षा संस्कृति विकसित करना था। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों ने सुरक्षित कार्यप्रणालियों तथा परिचालन और अनुरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी।
इस दौरान पूर्व मुख्य महाप्रबंधक (सेफ्टी एवं फायर सर्विसेज) जी.पी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक योगेश शास्त्री और मुख्य महाप्रबंधक संजीव वर्गीज ने सुरक्षा, सर्वोत्तम परिचालन पद्धतियों और 360 डिग्री सेफ्टी ऑब्जर्वेशन पर सत्र लिए।
कार्यशाला में प्रतिभागियों ने समूह चर्चा और संचार अभ्यासों में हिस्सा लेकर दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम करने, उपकरणों की कार्यक्षमता बढ़ाने और परिचालन दक्षता मजबूत करने के उपायों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने अपनी कार्ययोजनाएं प्रस्तुत कीं और अधिकारियों ने उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments