——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

खामेनेई की मौत पर राजधानी में गूंजे विरोध के स्वर : मोमिनपारा में श्रद्धांजलि, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी

रायपुर। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद राजधानी रायपुर में भी प्रतिक्रिया देखने को मिली। शहर के मोमिनपारा ...




रायपुर। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद राजधानी रायपुर में भी प्रतिक्रिया देखने को मिली। शहर के मोमिनपारा इलाके में शिया समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

मोमिनपारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समुदाय के लोगों ने खामेनेई को श्रद्धांजलि देते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध स्वरूप सड़क पर अमेरिका और इजरायल के झंडों की प्रतिकृति चिपकाकर उन पर पैरों के निशान बनाए गए।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी नेता डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि यह हमला निंदनीय है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।

ईरानी दूतावास ने जारी किया बयान


भारत स्थित ईरानी दूतावास ने भी घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया है। दूतावास ने कथित अमेरिकी-इजरायली हमले की कड़ी निंदा करते हुए विश्व समुदाय से इस पर चुप न रहने की अपील की है। बयान में खामेनेई की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है।

वहीं, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने प्रतिक्रिया में बदले की चेतावनी देते हुए पश्चिम एशिया में अमेरिकी बलों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू करने का दावा किया है।

ईरानी पक्ष की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि देश की जनता संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी और राष्ट्रीय कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि शहीदों का बलिदान देश की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के संकल्प को और मजबूत करेगा।

राजधानी में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी मुस्तैद रही। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रही, हालांकि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर भावनात्मक प्रतिक्रिया स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

No comments