——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रफ्तार का तांडव : रायगढ़, कवर्धा और पखांजूर में 3 भीषण हादसे, तीन चालकों की दर्दनाक मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को अलग-अलग जिलों में हुए तीन भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की म...




रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को अलग-अलग जिलों में हुए तीन भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घटना में चालक बाल-बाल बच गया। हादसे रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा क्षेत्र में सामने आए हैं।

रायगढ़ में हाइवा-ट्रेलर भिड़ंत, दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत


पहली घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरकुट नाला के पास हुई। यहां हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते वे धूं-धूं कर जल उठे। दोनों चालक केबिन में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। आग की लपटों में घिरने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और शवों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई।

कवर्धा में ट्रेलर-कंटेनर की टक्कर, चालक की मौत


दूसरा हादसा कवर्धा जिले में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर हुआ। दशरंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम अगरी के पास ट्रेलर और कंटेनर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की टक्कर में ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कंटेनर मध्यप्रदेश से रायपुर की ओर आ रहा था, जबकि ट्रेलर विपरीत दिशा से जा रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

पखांजूर में धान से भरा ट्रक पेड़ से टकराया


तीसरी घटना पखांजूर क्षेत्र के घोड़ागांव के पास सामने आई। संगम क्षेत्र से धान भरकर आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है।

ट्रक में भारी मात्रा में धान लदा हुआ था। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में चालक को केवल हल्की चोटें आईं और वह सुरक्षित बच गया।

रविवार को हुए इन लगातार हादसों ने एक बार फिर प्रदेश में तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अलग-अलग जिलों में हुए इन हादसों में तीन लोगों की जान चली गई, जिससे संबंधित क्षेत्रों में शोक का माहौल है। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।

No comments