——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा कार्यालय में हाई-वोल्टेज ड्रामा: महिला ने मंच पर चढ़कर पदाधिकारी को जड़ा थप्पड़, 4.5 लाख हड़पने का आरोप

महराजगंज. भाजपा कार्यालय में गुरुवार को आयोजित स्वागत समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब एक महिला ने भरी सभा में मंच पर चढ़कर एक भाजपा पद...



महराजगंज. भाजपा कार्यालय में गुरुवार को आयोजित स्वागत समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब एक महिला ने भरी सभा में मंच पर चढ़कर एक भाजपा पदाधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। घटना से वहां मौजूद नेता और कार्यकर्ता स्तब्ध रह गए।


बताया जा रहा है कि कार्यक्रम मनोनीत सभासदों के स्वागत के लिए आयोजित किया गया था। इसी दौरान एक महिला अपने बेटे के साथ पहुंची और सीधे मंच पर जाकर पदाधिकारी का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद उसने थप्पड़ मार दिया और चप्पल से भी मारने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


महिला का आरोप है कि उसने एलआईसी पॉलिसी के नाम पर करीब 4.5 लाख रुपये संबंधित पदाधिकारी को दिए थे, लेकिन न तो पॉलिसी हुई और न ही पैसे वापस मिले। लंबे समय से रकम वापस मांगने के बावजूद समाधान न मिलने पर वह नाराज होकर कार्यक्रम में पहुंची और गुस्सा जाहिर किया।


घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया, जबकि सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।


इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

High-voltage drama at BJP office: Woman climbs on stage and slaps official, accuses him of embezzling ₹4.5 lakh

No comments