——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सड़क सुरक्षा पर एनएचएआई की कार्यशाला

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और सुगम आवागमन सु...




रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ‘सड़क सुरक्षा प्रबंधन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार लाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क अभियांत्रिकी में सुधार, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन और जन-जागरूकता का समन्वित प्रयास जरूरी है।


तकनीकी सत्र में सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ विक्रम तुशिर ने जंक्शन सुधार, ब्लैक स्पॉट की पहचान, यातायात संकेतक, रोड मार्किंग और सेफ्टी ऑडिट जैसे विषयों पर प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग सुधार और उचित साइनेज के माध्यम से दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।


कार्यशाला में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के प्रतिनिधि रणबीर यादव सहित एनएचएआई की विभिन्न परियोजना इकाइयों के परियोजना निदेशक डीडी पार्लावर (कोरबा), मुकेश कुमार (बिलासपुर), शमशेर सिंह (अभनपुर) और दिग्विजय सिंह (रायपुर) सहित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments