——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

वृंदावन में गूंजेगा हरिनाम : चैतन्य महाप्रभु चरित्र कथा और दीक्षा समारोह की घोषणा

  मथुरा। धार्मिक नगरी वृंदावन में सनातन परंपरा से जुड़े दो प्रमुख आयोजनों की घोषणा की गई है। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आध्यात्मिक साधना ...

 



मथुरा। धार्मिक नगरी वृंदावन में सनातन परंपरा से जुड़े दो प्रमुख आयोजनों की घोषणा की गई है। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आध्यात्मिक साधना और भक्ति का विशेष अवसर माना जा रहा है।

28 फरवरी से 2 मार्च तक श्रीचैतन्य महाप्रभु चरित्र कथा

पहला आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। यह श्रीचैतन्य महाप्रभु चरित्र कथा है, जो वैजयंती आश्रम, ज्ञान गुर्दरी में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। कथा के माध्यम से भक्तों को गौरांग महाप्रभु के जीवन, भक्ति और संकीर्तन आंदोलन की महिमा से अवगत कराया जाएगा।

2 मार्च को दीक्षा समारोह

दूसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम 2 मार्च को प्रातः 8 बजे से वैजयंती आश्रम, ज्ञान गुड़री में आयोजित होगा। इस अवसर पर मन्माधव गौड़ेश्वर वैष्णवाचार्य पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज श्रद्धालुओं को विधिवत दीक्षा प्रदान करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, दीक्षा समारोह के लिए आने वाले भक्तों से वैष्णव वेशभूषा में उपस्थित होने और पूर्व में व्रत धारण करने का अनुरोध किया गया है।

श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील

आयोजन समिति की ओर से अधिक से अधिक भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। वृंदावन में आयोजित होने वाले इन धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर सनातन परंपरा से जुड़े श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों का कहना है कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन भक्तों के जीवन में साधना, अनुशासन और भक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करते हैं।

No comments