देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। होली की पूर्व संध्या पर जारी...
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व रंग और उल्लास के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह त्योहार सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ बनाने का कार्य करता है। होली लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द के रंग में रंगने का अवसर प्रदान करती है।
‘लोकसंस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का पर्व’
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह हमारी लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत अभिव्यक्ति है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी समाज को जोड़ने का कार्य करता आया है।
नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने का माध्यम
उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। होली के अवसर पर आयोजित होने वाले विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना करते हुए भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार से प्रार्थना की कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सफलता के नए रंग भर दे।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments