दुर्ग। मंत्रालय और एनटीपीसी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक इंजीनियर से 10 लाख रुपए की ठगी करने वाले पति-पत्नी को पदमनाभपुर पुलिस ने गिर...
दुर्ग। मंत्रालय और एनटीपीसी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक इंजीनियर से 10 लाख रुपए की ठगी करने वाले पति-पत्नी को पदमनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र और मोबाइल जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, उतई क्षेत्र के बोरीगारका निवासी रविकांत साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि न्यू आदर्श नगर निवासी प्रिया देशमुख और उसके पति प्रशांत कुमार देशमुख ने पहले मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में दंपती ने उनसे करीब 10 लाख रुपए ले लिए।
जब नियुक्ति नहीं हुई और रकम वापस मांगने पर टालमटोल की गई, तब आरोपियों ने एनटीपीसी में असिस्टेंट इंजीनियर (AE) पद पर नियुक्ति कराने का नया भरोसा दिया। विश्वास दिलाने के लिए ई-मेल के माध्यम से NTPC में एई पद का फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजा गया।
पीड़ित जब ज्वाइनिंग के लिए संबंधित स्थान पर पहुंचा, तब उसे पता चला कि नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी है। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही आरोपी दंपती फरार हो गए।
जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार को प्रिया देशमुख को गिरफ्तार किया। इसके बाद रविवार को उसके पति प्रशांत कुमार देशमुख को भी पकड़ लिया गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments