——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

एनआईटी रायपुर में सी.वी. रमन व्याख्यान श्रृंखला

रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में विकसित भारत अभियान के तहत भारतीय भौतिकी संघ के सहयोग से डीएई–सी. वी. रमन व्याख्या...




रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में विकसित भारत अभियान के तहत भारतीय भौतिकी संघ के सहयोग से डीएई–सी. वी. रमन व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक संस्थान के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव रहे।


कार्यक्रम में इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सीलरेटर सेंटर, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. अविनाश चंद्र पांडे, केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के प्रो. ओ. एस. के. एस. शास्त्री और एनआईटी रायपुर की एएनआरएफ प्रधानमंत्री प्रोफेसर डॉ. अर्चना शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।


अपने संबोधन में डॉ. रमना राव ने कहा कि भौतिकी आधुनिक प्रौद्योगिकी की आधारशिला है और यह प्रकृति के नियमों को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। व्याख्यान में विशेषज्ञों ने स्पेक्ट्रोमेट्री, कॉस्मिक विकिरण, क्वांटम मैकेनिक्स, मशीन लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर जानकारी दी।


डॉ. अर्चना शर्मा ने विद्युतचुंबकीय स्पेक्ट्रम और उसके मेडिकल इमेजिंग, औद्योगिक एक्सीलरेटर तथा कैंसर प्रबंधन में उपयोग पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. आयुष खरे रहे, जबकि संचालन में डॉ. सी. एच. राजू और डॉ. सौविक बिस्वास का योगदान रहा।


कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ व्याख्यान श्रृंखला का समापन हुआ। आयोजकों ने इसे वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

No comments