बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के न्यू ऑडिटोरियम में प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया ग...
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के न्यू ऑडिटोरियम में प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक महिला रेलकर्मी शामिल हुईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक तरुण प्रकाश और विशिष्ट अतिथि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) की अध्यक्षा मीनाक्षी शर्मा रहीं। इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर उज्ज्वल पाटनी ने महिलाओं को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 27 महिला रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कहा कि इस वर्ष महिला दिवस की थीम “Rights, Justice, Action – For All Women and Girls” है, जो महिलाओं और बालिकाओं के अधिकार और सशक्तिकरण पर बल देती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय रेल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और आज महिलाएं लोको पायलट, गार्ड, इंजीनियर, टीटीई, ट्रैक मेंटेनर और आरपीएफ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा रही हैं।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष, सेक्रो की सदस्याएं, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी आदित्य कुमार, मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. दर्शनीता बी. अहलूवालिया सहित मुख्यालय और बिलासपुर मंडल के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी उपस्थित रहे।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments