——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यधारा में लौटे कदम : भानुप्रतापपुर मैराथन में पूर्व नक्सलियों ने लगाई दौड़, शांति का दिया संदेश

  भानुप्रतापपुर। शहर में रविवार सुबह खेल और सकारात्मक बदलाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली। शहीद भगत सिंह क्लब द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में...

 



भानुप्रतापपुर। शहर में रविवार सुबह खेल और सकारात्मक बदलाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली। शहीद भगत सिंह क्लब द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि मुख्यधारा में लौटे चार पूर्व नक्सलियों ने भी दौड़ में भाग लेकर समाज को शांति और पुनर्वास का सशक्त संदेश दिया।

सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई मैराथन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 300 धावक पहुंचे। दोनों वर्गों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। अंततः पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भिलाई के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक सावित्री मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि खेल समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ ही सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह मैराथन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शांति, समरसता और मुख्यधारा में लौटने की प्रेरक पहल है।

भानुप्रतापपुर की सड़कों पर दौड़ते कदमों ने यह साबित कर दिया कि जब इरादे मजबूत हों तो बदलाव की राह आसान हो जाती है। पूर्व नक्सलियों की भागीदारी ने आयोजन को और अधिक सार्थक बना दिया।

No comments