——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें स्थापना एवं वार्षिकोत्सव समारोह में साहित्य साधिका एवं कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल को “प्रतिदिन ...




रायपुर। छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें स्थापना एवं वार्षिकोत्सव समारोह में साहित्य साधिका एवं कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल को “प्रतिदिन व्हाट्सऐप मंच में स्नेहिल सृजन” के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन वृंदावन (बड़ा हॉल), सिविल लाइंस रायपुर में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुर्वेद विश्व परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं साहित्यप्रेमी विद्वान डॉ. राजाराम त्रिपाठी रहे। आयोजन में शहर के साहित्यकारों, विद्वानों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

मंडल द्वारा सुषमा प्रेम पटेल की निरंतर साहित्य साधना एवं रचनात्मक सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदित किया गया। प्रतिदिन व्हाट्सऐप मंच पर उनके नियमित साहित्य सृजन को अनुशासन, समर्पण और साहित्यिक निष्ठा का प्रेरक उदाहरण बताया गया।

अपने संबोधन में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल ने सम्मान के लिए मंडल एवं साहित्य परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ साहित्य साधना करने की प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने माँ शारदे की कृपा तथा विभिन्न साहित्यिक मंचों से मिले स्नेह को अपनी रचनात्मक शक्ति का आधार बताया।

No comments