——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

एमपी को 3,839 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात: NH-752D के बदनावर–टिमरवानी सेक्शन को फोर लेन बनाने को कैबिनेट की मंजूरी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। कैबिनेट ने N...



भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। कैबिनेट ने NH-752D पर बदनावर–पेटलावद–थांदला–टिमरवानी सेक्शन को फोर लेन में अपग्रेड करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर करीब 3,839 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इस सड़क परियोजना के पूरा होने से उज्जैन से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक सीधी फोर लेन कनेक्टिविटी मिल सकेगी। इससे माल परिवहन और यात्रियों के आवागमन में तेजी आएगी और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 3,839 करोड़ रुपये की लागत से NH-752D के बदनावर–पेटलावद–थांदला–टिमरवानी सेक्शन के फोर लेन निर्माण को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर उज्जैन से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के टिमरवानी इंटरचेंज तक सीधी फोर लेन कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे प्रदेश में यातायात और विकास को नई गति मिलेगी।

No comments