——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

T20 वर्ल्ड कप फाइनल में विवाद: मिचेल पर गेंद फेंकने पर अर्शदीप पर 15% मैच फीस जुर्माना, ICC ने दिया 1 डिमेरिट अंक

अहमदाबाद। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की जीत के बीच एक विवाद भी सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारतीय तेज गे...



अहमदाबाद। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की जीत के बीच एक विवाद भी सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल की ओर गेंद फेंकने की घटना को लेकर कार्रवाई की है। आईसीसी ने अर्शदीप पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया है।

दरअसल, 8 मार्च को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 से अधिक रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए।

इसी दौरान बल्लेबाजी के लिए आए डेरिल मिचेल और गेंदबाजी कर रहे अर्शदीप सिंह के बीच मैदान पर हल्की तनातनी देखने को मिली। अर्शदीप की एक गेंद को मिचेल ने सीधे गेंदबाज की ओर खेला। इस दौरान मिचेल कुछ पल के लिए क्रीज से बाहर नजर आए, तभी अर्शदीप ने गेंद उठाकर उनकी ओर फेंक दी, जो जाकर मिचेल को लग गई। इसके बाद मिचेल नाराज दिखाई दिए और कुछ देर के लिए मैदान पर माहौल गर्म हो गया।

स्थिति को शांत कराने के लिए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मिचेल के पास पहुंचे और दोनों खिलाड़ियों से बात की। अंपायरों ने भी अर्शदीप को समझाइश देते हुए चेतावनी दी।

हालांकि मैच के बाद अर्शदीप सिंह खुद डेरिल मिचेल के पास पहुंचे और इस घटना के लिए उनसे माफी भी मांगी। इसके बावजूद आईसीसी ने मामले को अनुचित और खतरनाक मानते हुए 15 प्रतिशत मैच फीस जुर्माना और एक डिमेरिट अंक की सजा सुनाई है।

बता दें कि भारतीय टीम ने यह मुकाबला 96 रन से जीतकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

No comments