रायपुर। उरला थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के क...
रायपुर। उरला थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब और नगदी रकम जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को उरला पुलिस को सूचना मिली थी कि बीरगांव स्थित शीतला तालाब पार क्षेत्र में एक महिला और पुरुष अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देश पर पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध महिला और पुरुष को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सरिता उईके और पुरुष ने योगेश बंजारे निवासी उरला रायपुर बताया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास रखी बोरी से कुल 72 पौवा देशी शराब बरामद की गई। शराब रखने एवं बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने मौके से बिक्री की नगदी 500 रुपये भी जब्त की। जब्त शराब एवं नगदी की कुल कीमत लगभग 7,700 रुपये बताई गई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना उरला में अपराध क्रमांक 62/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments