नई दिल्ली. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के भीतर चार देशों के शीर्ष नेताओं से बातचीत कर शांति बहाल...
नई दिल्ली. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के भीतर चार देशों के शीर्ष नेताओं से बातचीत कर शांति बहाली की पहल तेज कर दी है। इन वार्ताओं में कूटनीति के जरिए समाधान निकालने और तनाव कम करने पर जोर दिया गया।
प्रधानमंत्री ने बुधवार रात कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह से चर्चा के बाद गुरुवार को ओमान के सुल्तान हाइथम बिन तारिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से फोन पर बात की।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मलेशिया के प्रधानमंत्री से बातचीत में ईद की शुभकामनाएं दी गईं और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा करते हुए यह सहमति बनी कि संवाद ही हर समस्या का समाधान है।
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बातचीत में दोनों नेताओं ने हालात को शांत करने और कूटनीतिक प्रयासों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
ओमान के सुल्तान को ‘भाई’ कहकर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ईद की बधाई दी और क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए डिप्लोमेसी को जरूरी बताया। उन्होंने ओमान की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा की और भारतीयों सहित अन्य नागरिकों की सुरक्षित वापसी में सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य में मुक्त नौवहन के समर्थन को भी दोहराया।
कुवैत के क्राउन प्रिंस के साथ बातचीत में हालिया हमलों की कड़ी निंदा की गई और स्थिति को संभालने के लिए निरंतर संवाद की आवश्यकता पर बल दिया गया। वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी धन्यवाद दिया गया।
इन कूटनीतिक प्रयासों को भारत की सक्रिय वैश्विक भूमिका के रूप में देखा जा रहा है, जहां एक ओर ईद के मौके पर शुभकामनाएं दी गईं, वहीं दूसरी ओर शांति और स्थिरता का मजबूत संदेश भी दुनिया को दिया गया।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments