——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बीरनपुर कांड पर बनी फिल्म जल्द रिलीज

पत्रकारों के लिए ‘बीरनपुर फाइल्स’ की विशेष स्क्रीनिंग 21 मार्च को रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित बीरनपुर कांड पर आधारित फिल्म बीरनपुर फाइल्स अब...



पत्रकारों के लिए ‘बीरनपुर फाइल्स’ की विशेष स्क्रीनिंग 21 मार्च को

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित बीरनपुर कांड पर आधारित फिल्म बीरनपुर फाइल्स अब दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। सेंसर बोर्ड की आवश्यक औपचारिकताओं के कारण लंबे समय से अटकी यह फिल्म अब रिलीज के लिए हरी झंडी पा चुकी है। संभावना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

सत्य घटना पर आधारित यह फिल्म बीरनपुर कांड की पूरी कहानी को पर्दे पर प्रस्तुत करती है। इस घटना ने छत्तीसगढ़ की राजनीति और सामाजिक परिदृश्य में व्यापक हलचल मचाई थी। फिल्म के माध्यम से न केवल हत्याकांड की घटनाओं को प्रभावी ढंग से दिखाने का प्रयास किया गया है, बल्कि उससे जुड़े कई अनछुए पहलुओं और अपराधियों की भूमिका को भी सामने लाने की कोशिश की गई है।

फिल्म का निर्माण व्हाय आर फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। इसके निर्माता-निर्देशक हेमलाल चतुर्वेदी हैं। फिल्म लगभग दो वर्ष पहले बनकर तैयार हो चुकी थी, लेकिन वास्तविक घटनाओं पर आधारित होने के कारण आवश्यक नियमों और औपचारिकताओं की प्रक्रिया के चलते इसकी रिलीज में विलंब हुआ।

फिल्म के निर्माता-निर्देशक हेमलाल चतुर्वेदी और राष्ट्रवादी पत्रकार पवन केसवानी (संपादक, राष्ट्रबोध) ने रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी से भेंट कर फिल्म की विषय-वस्तु और उसकी सामाजिक उपयोगिता पर चर्चा की।

इस अवसर पर प्रेस क्लब में अध्यक्ष मोहन तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव भूपेन जांगड़े तथा वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में फिल्म “बीरनपुर फाइल्स” का पोस्टर भी लॉन्च किया गया। साथ ही पत्रकारों को फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया गया।

पत्रकारों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग 21 मार्च को रायपुर के विमतरा हॉल में आयोजित की जाएगी। प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे इस विशेष प्रदर्शन में शामिल होकर फिल्म देखें और अपनी समीक्षा के माध्यम से पाठकों व दर्शकों को इसकी जानकारी दें।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार कमलेश गोगिया, शंकर चंद्राकर, विजय शंकर द्विवेदी, अभिनेष पाण्डेय, मुकेश वर्मा, जगजीत सिंह, साजिद, संतोष साहू और हेमंत डोंगरे सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी और पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

No comments