——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जांजगीर में प्रशासनिक फेरबदल: तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

  aber news जांजगीर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तब...

 



aber news जांजगीर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत सभी अधिकारियों को आगामी निर्देश तक अस्थायी रूप से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार शशिभूषण सोनी को तहसीलदार अकलतरा से बम्हनीडीह पदस्थ किया गया है, जबकि अविनाश चौहान को बम्हनीडीह से अकलतरा भेजा गया है। शालिनी तिवारी को अतिरिक्त तहसीलदार अकलतरा से नवागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में महेंद्र लहरे को पामगढ़ से शिवरीनारायण, टिकेन्द्र नुरूटी को शिवरीनारायण से बलौदा तथा अमरनाथ श्याम को बलौदा से पामगढ़ तहसीलदार बनाया गया है।

नायब तहसीलदार स्तर पर संजय बरेठ को शिवरीनारायण से बम्हनीडीह तहसीलदार पद पर पदस्थ किया गया है, वहीं चंद्रकुमार साहू को बम्हनीडीह से शिवरीनारायण भेजा गया है।

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किए गए हैं और सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालना होगा।

 

 

No comments